ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नीतीश ने तेजस्वी पर बोला हमला, 10 लाख नौकरी के लिए पैसा क्या जेल से आएगा

GOPALGANJ: भोरे में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि बिना सोचे कुछ भी बोल देता है. हम पूछते हैं कि अगर 10 लाख

नीतीश ने तेजस्वी पर बोला हमला, 10 लाख नौकरी के लिए पैसा क्या जेल से आएगा
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ: भोरे में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि बिना सोचे कुछ भी बोल देता है. हम पूछते हैं कि अगर 10 लाख नौकरी दोगे तो पैसा कहां से आएगा. क्या नकली नोट दोगे या जेल से पैसा आएगा. 

नीतीश कुमार ने कहा कि 10 लाख लोगों को नौकरी क्यों दोगे. देना है तो बाकी लोगों को भी दो. बिना मतलब का कुछ भी बोलते रहता है. मेरे खिलाफ बोलने से प्रचार मिलता है. जब 15 साल शासन करने का समय मिला तो पति-पत्नी ने कुछ नहीं किया. बिहार को बर्बाद कर दिया. अब बड़े-बड़े दावे कर रहे है. 

हम सबकी करते हैं सेवा

नीतीश कुमार ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता दी गई. उन्हें रोजगार लगाने के लिए प्रेरित किया. हमने तय कर लिया है अबकी बार मौका दीजियेगा तो हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा देंगे. कहीं भी सूखा नहीं रहने देंगे. हर घर बिजली तो पहुंच गया, अब हर गांव में सोलर लाइट लगाएंगे. घर में लाइट बुझा दीजियेगा उसके बावजूद पूरा गांव रोशन रहेगा.

दलितों के कंधे पर चलाते थे बंदूक

नीतीश कुमार ने कहा कि लोग दलितों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाते थे. आपराधिक घटनाएं होती थीं. लेकिन हमने सभी को सम्मान दिया. आगे आने का मौका दिया. अब कोई भी अपना कंधा बंदूक चलाने के लिए नहीं देता है.  हमने तय किया क्राइम, करप्शन, कम्युनलिज्म को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों ने हमें 2005 के नवंबर से काम करने का मौका दिया है. हमारा एक ही लक्ष्य है न्याय के साथ विकास करना है. हर तबके का विकास और हर क्षेत्र का विकास हो रहा है. हमने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है. नीतीश कुमार ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण किया है. जो आंकड़े आए और बिहार इतनी बड़ी आबादी का राज्य होने के बाद भी 23वें स्थान पर है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें