ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नीतीश या मोदी का लिटमस टेस्ट, BJP सांसद ने केंद्र के काम को मुद्दा बताया

PATNA: सीएम नीतीश कुमार भले हीं अपने 15 साल के कामों को गिनाते रहे हों और उसी के नाम पर वोट देने की अपील लोगों से कर रहे हैं लेकिन बीजेपी मानती है कि पीएम मोदी ने पिछले 6-7 वर

नीतीश या मोदी का लिटमस टेस्ट, BJP सांसद ने केंद्र के काम को मुद्दा बताया
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: सीएम नीतीश कुमार भले हीं अपने 15 साल के कामों को गिनाते रहे हों और उसी के नाम पर वोट देने की अपील लोगों से कर रहे हैं लेकिन बीजेपी मानती है कि पीएम मोदी ने पिछले 6-7 वर्षो में जो काम किया है बिहार चुनाव में उसका लिटमस टेस्ट होना है। इसलिए बीजेपी ने राम मंदिर, धारा 370 और राष्ट्रवाद के मुद्दे को आगे कर दिया है। बीजेपी का एजेंडा क्लियर नजर आ रहा है। 

पार्टी राष्ट्रवाद, राम मंदिर और धारा 370 जैसे मुद्दों के सहारे भी सियासी वैतरणी पार करने की तैयारी में है यानि बीेजेपी की कोशिश है कि जिस तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद के मुद्दे को भुनाया गया उसी तरह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवाद, राम मंदिर और धारा 370 को भुनाया जाए। फस्र्ट बिहार-झारंखड से बातचीत करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने जो काम पिछले 6-7 सालों में किया है उसका असर गांव-गरीब किसान मजदूर सब पर पड़ा है। अपने नेतृत्व क्षमता की बदौलत उन्होंने देश को उंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया है। पीएम मोदी राष्ट्र के नेता हैं। उनसे बड़ा नेता देश में कोई नहीं है। 



रामकृपाल यादव ने कहा कि धारा 370, राम मंदिर जैसी समस्याएं जो वर्षों से थी उसका समाधान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने किया। रामकृपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवाद है। विकास के साथ-साथ इन राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लोगों ने मुहर लगाया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें