Hindi News / politics / नीतीश कुमार के इस्तीफे पर टिकी निगाहें, बीजेपी में हलचल बढ़ी; नए मुख्यमंत्री...

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर टिकी निगाहें, बीजेपी में हलचल बढ़ी; नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया तेज

Bihar Politics: नीतीश कुमार कुछ ही देर बाद लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे. इसी बीच पटना में भाजपा दफ्तर की हलचल तेज हो गई है. नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए बैठकों का दौर जारी है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 14, 2026, 1:54:15 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो Google

Bihar Politics: कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर टिक गई हैं। सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बन सकता है। इसी क्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं और संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं।


संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष के पटना पहुंचते ही पार्टी दफ्तर में लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया। पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और मंत्री मंगल पांडेय ने उनका स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नन के भी पटना पहुंच चुके हैं। वहीं केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा।


राजधानी पटना में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लोकभवन जाने वाले मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात है और आम लोगों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है। इसके अलावा गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है, जहां 100 मीटर के दायरे में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम करीब तीन बजे इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 15 अप्रैल को लोकभवन में नए मुख्यमंत्री को राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही नए मंत्रिमंडल का खाका भी लगभग तैयार बताया जा रहा है, जिस पर अंतिम मंथन जारी है।