ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?

नीतीश ने तेजस्वी को दिया जवाब, बोले.. एक सीट की जीत भी जीत होती है, चाहे तो कोर्ट जाएं

PATNA : बिहार विधानसभा में आज का दिन हंगामे के नाम रहा. राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा में कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेजस्व

नीतीश ने तेजस्वी को दिया जवाब, बोले.. एक सीट की जीत भी जीत होती है, चाहे तो कोर्ट जाएं
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा में आज का दिन हंगामे के नाम रहा. राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा में कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने तीखे हमले बोले तो नीतीश भी आपे से बाहर हो गए लेकिन जब आधे घंटे तक कार्यवाही स्थगित रहने के बाद सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई तो नीतीश ने तेजस्वी को खूब नसीहत दी.


नीतीश कुमार ने कहा कि सदन में बोलना अच्छी बात है लेकिन मर्यादा का ख्याल होना चाहिए. राजनीति में अगर लंबा सफर तय करना है तो मर्यादा का होना बेहद जरूरी है. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि जनता का जनादेश सब को मानना चाहिए. बिहार में चुनाव कराने की जिम्मेदारी आयोग की थी और आयोग ने अगर चुनाव संपन्न कराया है तो जनादेश का सम्मान होना चाहिए. नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा में आंकड़ों का गणित सत्ता पक्ष और विपक्ष को तय करता है. ऐसे में अगर एक सीट की भी जीत किसी को मिलती है तो वह भी जीत ही होती है.


इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि अगर किसी को चुनाव नतीजों पर एतराज है तो कोर्ट का दरवाजा खुला हुआ है. नीतीश कुमार ने तेजस्वी को दो टूक शब्दों में कहा कि अगर उन्हें जनादेश का सम्मान नहीं करना तो वह कोर्ट का रुख कर सकते हैं. न्यायालय सच और झूठ अलग-अलग कर देगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें