ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसानालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

नीतीश ने कहा-अनंत बाबू के घर चलो, छोटे सरकार के गांव की ओर अचानक मुड़ गया सीएम का काफिला

PATNA: पटना के बाढ़, मोकामा और बेलछी में सरकारी योजनाओं का निरीक्षण औऱ उद्घाटन-शिलान्यास करने के लिए निकले नीतीश कुमार ने रास्ते में ऐसी डिमांड कर दी कि उनके साथ मौजूद नेताओं और अध

नीतीश ने कहा-अनंत बाबू के घर चलो, छोटे सरकार के गांव की ओर अचानक मुड़ गया सीएम का काफिला
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना के बाढ़, मोकामा और बेलछी में सरकारी योजनाओं का निरीक्षण औऱ उद्घाटन-शिलान्यास करने के लिए निकले नीतीश कुमार ने रास्ते में ऐसी डिमांड कर दी कि उनके साथ मौजूद नेताओं और अधिकारियों का दिमाग घूम गया. नीतीश ने अचानक से कहा-चलिये अऩंत सिंह से मिलने उनके घर चलते हैं. अनंत सिंह हाल ही में एके-47 कांड में जेल से रिहा हुए हैं. नीतीश ने छोटे सरकार से मिलने की इच्छा जतायी औऱ फिर उनका काफिला अनंत सिंह के गांव लदमा की ओर मुड़ गया.


बीच का रास्ता निकाला गया

मुख्यमंत्री के काफिले में मौजूद एक नेता ने बताया कि सीएम अनंत सिंह के घर जाकर उनसे मिलना चाह रहे थे. लेकिन इससे फजीहत होती. लिहाजा, आनन फानन में बीच का रास्ता निकाला गया. अनंत सिंह को मैसेज दिया गया कि नीतीश कुमार उनके गांव आ रहे हैं, वे घर से बाहर सड़क पर आ जायें. वहीं मुलाकात हो जायेगी. इससे नीतीश कुमार और सरकार फजीहत से बच जायेगी. 


आनन फानन में इसका बंदोबस्त किया गया. नीतीश कुमार का काफिला जैसे ही लदमा गांव पहुंचा, तभी अनंत सिंह भी वहां पहुंच गए. बीच सड़क पर अनंत सिंह ने  मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद ललन सिंह भी मौजूद थे. सड़क पर खड़े होकर ही मुख्यमंत्री, ललन सिंह औऱ अऩंत सिंह बात करते रहे. तीनों के बीच क्या चर्चा हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ में कई कार्यों का निरीक्षण करने के बाद बख्तियारपुर पहुंचे थे. वहां उन्होंने बख्तियारपुर-मोकामा 4 लेन पर करनौती के पास बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज और बख्तियारपुर करजान-ताजपुर सेतु का भी निरीक्षण किया. उसके बाद उन्होंने बेलछी प्रखंड में आवासीय प्रखंड सह अंचल नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया. 


बेलछी में प्रखंड भवन के उद्घाटन के बाद ही नीतीश कुमार  अनंत सिंह के घर जा कर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर कर दी. उनके साथ मौजूद नेता और अधिकारी हैरान रह गये. लेकिन नीतीश कुमार को मना करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला अनंत सिंह के गांव की ओर चल पड़ा. इसी बीच अनंत सिंह से संपर्क साधा गया और उन्हें अपने घर के बाहर रोड पर आकर नीतीश कुमार से मिलने को कहा गया. फिर अनंत सिंह नीतीश से मिलने पहुंचे. बीच रास्ते दोनों में मुलाकात हुई.


बता दें इससे पहले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को बहुचर्चित एक-47 बरामदगी कांड में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है. 25 अगस्त को जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग जाकर नीतीश कुमार से मुलाक़ात की थी. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई थी. मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने कहा कि वे सीएम से निजी मुलाकात करने आये थे. लेकिन इस मुलाकात की काफी चर्चा काफी हुई थी. आज एक बार फिर से दोनों के बीच मुलाकात हुई.




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें