Hindi News / politics / नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बिहार में नई सरकार के गठन...

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते हुए सरकार भंग करने की सिफारिश की, जिससे नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 14, 2026, 2:56:21 PM

Nitish Kumar

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा - फ़ोटो Google

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद नीतीश कुमार तय समय पर लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने राज्यपाल से अपनी कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश की। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।


राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद आखिरकार नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। तय समय पर नीतीश कुमार एनडीए नेताओं के साथ लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना कैबिनेट भंग करने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।


इससे पहले सम्राट चौधरी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सीएम हाउस पहुंचे। उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान के अलावा विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।एनडीए नेताओं के साथ नीतीश कुमार लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश कुमार के इस्तीफा सौंपने के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

 

कुछ ही घंटों के बाद यह साफ हो जाएगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। थोड़ी देर बाद विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।