Hindi News / politics / लंबे समय बाद मीडिया के सामने आए सीएम नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने के...

लंबे समय बाद मीडिया के सामने आए सीएम नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने के फैसले पर क्या बोले?

Nitish Kumar: दिल्ली पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार ने लंबे समय बाद मीडिया के सामने आए और राज्यसभा जाने के अपने फैसले पर चुप्पी तोड़ी. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह उनका खुद का निर्णय है. उन्होंने जल्द ही सीएम का पद छोड़ने के संकेत दिए.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 09, 2026, 6:52:51 PM

Nitish Kumar

लंबे समय बाद बोले सीएम नीतीश - फ़ोटो Google

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। लंबे समय से मीडिया से दूरी बनाने वाले नीतीश कुमार ने दिल्ली पहुंचने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और बताया कि उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला क्यों लिया।


दरअसल, दो दशक तक बिहार की गद्दी संभालने के बाद अब नीतीश कुमार जल्द ही सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे। हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में वह निर्वाचित हुए हैं। अब 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीतीश कुमार वापस पटना लौटेंगे और मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा सौंप देंगे।


हालांकि राज्यसभा जाने के उनके खुद के फैसले को लेकर बिहार की सियासत में अब भी सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल करने के लिए बीजेपी ने सारा खेल रचा है हालांकि जेडीयू और खुद मुख्यमंत्री इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्होंने किसी के दबाव में यह फैसला नहीं लिया है बल्कि उनकी खुद की ईच्छा है कि वह चारों सदनों के सदस्य बनें।


मीडिया से दूरी बना चुके नीतीश कुमार ने दिल्ली पहुंचने के बाद लंबे समय बाद मीडिया के सामने आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि, “अरे हम तो कल ज्वाइन कर लेंगे न.. समझ गए न.. तय कर लिए हैं, आपको बता दिए हैं.. हम तो वहां का छोड़ कर के यहीं का करेंगे, यहीं रहेंगे.. उसके तीन चार दिन के बाद यहां-वहां जाने के बाद कर देंगे सबकुछ.. और नया लोगों को कर देंगे”।


इस दौरान जब मीडिया ने सीएम नीतीश से सवाल पूछा कि बिहार का अगला सीए आपकी पसंद का होगा? इसपर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने मीडियाकर्मियों को टोका। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, “अरे भाई.. हम इतना वहां काम किए हैं.. ये किए हैं और फिर मेरे मन में हुआ कि यहीं पर हम रहें.. तो वही कर रहे हैं, चलिए न”।