1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 14, 2026, 5:50:36 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Politics: बिहार की राजनीति के एक युग का अंत आज हो गया। दो दशक तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहकर बिहार के विकास को गति देने वाले नीतीश कुमार ने आज सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया। सेंट्रल हॉल में बिहार विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। खुद नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। आप जानते हैं कि हमने थोड़ी देर पहले राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद नई सरकार का गठन होगा। अब आप लोग यहां का काम देखिएगा। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि बहुत अच्छा काम हो रहा है तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केंद्र का भी बड़ा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में बिहार भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। आज एनडीए विधायक दल की बैठक हो रही है, इसलिए मेरा प्रस्ताव है कि सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल का नेता चुना जाए। सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं और नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं।