ब्रेकिंग
गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलगयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल

नीतीश के लिए बैटिंग करने उतरे मांझी, BJP को धमकाया.. अरुणाचल रिपीट हुआ तो बुरा होगा

PATNA : अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के विधायकों के पाला बदल में बिहार की सियासत गरमा रखी है. नीतीश के विधायक बीजेपी के साथ क्या गए बिहार में एनडीए के अंदर खींचतान शुरू

नीतीश के लिए बैटिंग करने उतरे मांझी, BJP को धमकाया.. अरुणाचल रिपीट हुआ तो बुरा होगा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के विधायकों के पाला बदल में बिहार की सियासत गरमा रखी है. नीतीश के विधायक बीजेपी के साथ क्या गए बिहार में एनडीए के अंदर खींचतान शुरू हो गई. जेडीयू में खुले तौर पर बीजेपी नेतृत्व से अपनी नाराजगी जताई तो अब नीतीश के लिए बैटिंग करने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी मैदान में उतर आए हैं. कोरोना संक्रमित मांझी ने अरुणाचल के मुद्दे पर बीजेपी को चेतावनी दे डाली है.


जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "अरूणाचल प्रदेश में जो हुआ वह स्वच्छ राजनीति का तक़ाज़ा नहीं है. बीजेपी के नेतृत्व से अनुरोध है कि ऐसी गलती दोबारा ना हो पाए इसका ख़्याल रखें. नीतीश कुमार को कमजोर समझने वालों को शायद नहीं पता है कि हम पार्टी मज़बूती से उनके साथ है."


मांझी का यह अंदाज बता रहा है कि वह बीजेपी को या बता देना चाहते हैं कि वह नीतीश के बूते महागठबंधन छोड़कर एनडीए में आए थे और नीतीश कुमार के लिए खड़े भी रहेंगे.



आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के विधायकों का पाला बदलवाकर अपने खेमे में शामिल करने के बाद बीजेपी निशाने पर है. इससे पहले सीएम नीतीश नाराजगी व्यक्त करते हुए बोल चुके हैं कि "यह गठबंधन राजनीति का कोई अच्छा संकेत नहीं है." जेडीयू ने बीजेपी को अटल बिहारी वाजपेयी के समय पालन किये जाने वाला गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत भी दी थी. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें