ब्रेकिंग
दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकादरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका

Nitish Kumar: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में RJD और माले विधायक की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए माननीय VIDEO

JEHANABAD: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक तरफ जहां मीडिया से दूरी बना रखी है तो वहीं दूसरी तरफ उनके कार्यक्रमों में स्थानीय नेताओं को भटकने तक नहीं दिया जा रहा है। पिछले दि

Nitish Kumar: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में RJD और माले विधायक की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए माननीय VIDEO
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक तरफ जहां मीडिया से दूरी बना रखी है तो वहीं दूसरी तरफ उनके कार्यक्रमों में स्थानीय नेताओं को भटकने तक नहीं दिया जा रहा है। पिछले दिनों भोजपुर में स्थानीय सांसद को मुख्यमंत्री से मिलने तक नहीं दिया गया था। अब जहानाबाद में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय विधायकों को मिलने देना तो दूर उन्हें सीएम के पास भटकने भी नहीं दिया गया।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सोमवार को पटना-गया-डोभी फोरलेन पर कनौदी गांव के पास रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल का निरीक्षण करने के बाद फोरलेन के बगल में सदर प्रखंड के कल्पा पंचायत के कल्पा गांव में कई कार्यक्रमों का उद्घाटन शिलान्यास एवं निरीक्षण करना था। इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और विधायक को बुलाया तो गया था लेकिन उन्हें सीएम नीतीश से मिलने नहीं दिया गया।


जहानाबाद सदर के स्थानीय राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और घोसी से भाकपा माले से विधायक रामबली यादव गुलदस्ता लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे। दोनों विधायक मुख्यमंत्री का स्वागत करने के साथ ही उन्हें कुछ आवेदन देना चाह रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री के सुरक्षा गार्ड्स ने दोनों विधायकों को उनके पास भटकने तक नहीं दिया।


मुख्यमंत्री के गार्ड्स ने दोनों विधायकों को धक्का देकर वहां से चलता कर दिया। इसका इस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घोसी विधायक सुरक्षा गार्ड्स से यह कहते हैं कि हम लोग विधायक हैं और हम लोगों को निमंत्रण देकर बुलाया गया है, बावजूद इसके गार्ड्स ने दोनों को मुख्यमंत्री के पास पहुंचने भी नहीं दिया। इस घटना को लेकर दोनों विधायकों में गहरी नाराजगी है।





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें