ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

नीतीश के मंत्री ने किया लालू का स्वागत, बोले.. NDA की जीत पक्की करने आ रहे राजद सुप्रीमो

PATNA : बिहार में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव भी पटना आ रहे हैं. लालू के पटना आने की खबर ने बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है. इसपर भी न

नीतीश के मंत्री ने किया लालू का स्वागत, बोले.. NDA की जीत पक्की करने आ रहे राजद सुप्रीमो
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव भी पटना आ रहे हैं. लालू के पटना आने की खबर ने बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है. इसपर भी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. नीतीश सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने लालू पर तंज कसते हुए उनका बिहार में स्वागत किया है. सम्राट चौधरी ने कहा है कि अगर लालू पटना आते हैं तो एनडीए का चुनाव जीतना और पक्का हो जाएगा.


सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता लालू यादव को अच्छे से पहचानती है, जैसे ही वो उन्हें अपने बीच देखेगी, आरजेडी के पुराने दिनों को याद कर लोग एनडीए के पक्ष में भारी मतदान करेंगे, और एनडीए यही चाहती है. उन्होंने कहा कि इसीलिए हम लालू यादव के चुनाव प्रचार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.


इधर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी लालू के बिहार आगमन पर निशाना साधा है. हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि लालू यादव के प्रचार से एनडीए को काफी लाभ मिलेगा. क्योंकि लालू यादव के चेहरे से जनता आज भी डरती है, उनका चेहरा भ्रष्टाचार का चेहरा है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें