ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी बोले-देश के 90 परसेंट मुसलमान तो दलित लोग हैं जो ब्राह्मणों के कारण मुस्लिम बन गये, BJP हवा-पानी न बनाये

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री के खास माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने देश के मुसलमानों को लेकर नयी जानकारी दी है। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि देश के 90 परसेंट मुसलमान तो द

नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी बोले-देश के 90 परसेंट मुसलमान तो दलित लोग हैं जो ब्राह्मणों के कारण मुस्लिम बन गये, BJP  हवा-पानी न बनाये
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री के खास माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने देश के मुसलमानों को लेकर नयी जानकारी दी है। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि देश के 90 परसेंट मुसलमान तो दलित लोग हैं। वे ब्राह्मणवादी व्यवस्था में फंसकर धर्म बदल कर मुसलमान बन गये। वे लंदन और अमेरिका से नहीं आये हैं। भाजपा मुसलमानों को लेकर हवा-पानी नहीं बनाये। 


बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी अपनी पार्टी के कार्यक्रम भीम संवाद के लिए बिहारशरीफ पहुंचे थे. मीडिया से बात करते हुए अशोक चौधरी ने कहा-बीजेपी वाले मुसलमान-मुसलमान कर रहे हैं, ये मुसलमान लंदन से आये हैं, अमेरिका से आये हैं. ये सब मुसलमान तो ब्राह्मणवादी व्यवस्था और छुआछूत में दलितों को फंसा दिया तो सब लोग मुसलमान बन गये. मुसलमान में छुआछूत नहीं था. कुछ लोग बौद्ध बन गये. ये सब तो दलित लोग हैं. 90 परसेंट मुसलमान तो इस देश में धर्म परिवर्तन करने वाले लोग हैं. कोई अफगान से आये हैं मुसलमान।


दरअसल मंत्री अशोक चौधरी मुसलमानों को रमजान के दौरान बिहार सरकार द्वारा दी गयी खास सुविधा पर हो रही सियासत पर बोल रहे थे. नीतीश सरकार ने ये तय किया है कि बिहार सरकार के अधीन काम करने वाले सारे मुसलमान कर्मचारियों और अधिकारियों को रमजान के दौरान सरकारी कार्यालयों में एक घंटा पहले आने और एक घंटा पहले जाने की सुविधा देने का एलान किया है. नीतीश सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने गहरी आपत्ति जतायी है।


मंत्री अशोक चौधरी ने इसी के जवाब में कहा कि मुसलमान तो दलित लोग हैं. भाजपा वाले ऐसे ही हवा-पानी बना रहे हैं. अशोक चौधरी ने कहा कि रमजान में पढ़ा जाता है, उसका प्रोविजन है कि पढ़ने का समय कब है. इसलिए मुसलमानों को सुविधा दी गयी है. इसमें नया कुछ नहीं है. ये तो सालो साल से हो रहा है. ये तो भारतीय जनता पार्टी ऐसे ही कुछ कुछ बोलते रहती है. हिन्दू मुस्लिम करने के लिए. कुछ ही करियेगा तो कहेगी कि मुसलमान के लिए ये कर दिया, वो कर दिया. जो लोग माइनोरिटी में हैं उन्हें संरक्षण दिया जाता है. बीजेपी बेवजह राजनीति न करे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें