ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नीतीश के लिए BJP के मंत्री ने संभाला मोर्चा, प्रेम कुमार चिराग पर बरसे

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच चल रहे खींचतान पर बीजेपी के बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है लेकिन बीजेपी कोटे से नीतीश कैबिनेट मे

नीतीश के लिए BJP के मंत्री ने संभाला मोर्चा, प्रेम कुमार चिराग पर बरसे
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच चल रहे खींचतान पर बीजेपी के बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है लेकिन बीजेपी कोटे से नीतीश कैबिनेट में मंत्री प्रेम कुमार ने नीतीश प्रेम में अब चिराग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को गठबंधन धर्म पर नसीहत दे डाली है.

फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में मंत्री प्रेम कुमार ने चिराग को यह नसीहत दी है. चिराग पासवान को लेकर जब मंत्री प्रेम कुमार से सवाल किया गया तब उन्होंने गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी है. मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि चिराग पासवान को यह समझना चाहिए कि एक गठबंधन में रहकर इस तरह की बयानबाजी से नुकसान होगा. प्रेम कुमार ने कहा है कि एनडीए का जो भी फैसला होगा चिराग पासवान को उसे कबूल करना होगा. 



यह पूछे जाने पर कि क्या लोक जनशक्ति पार्टी जेडीयू उम्मीदवारों के खिलाफ अपना कैंडिडेट दे सकती है. मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो गठबंधन आगे चल पाना मुश्किल होगा. मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि लोजपा की तरफ से जो बयान सामने आ रहे हैं उससे गलत मैसेज जा रहा है। लोजपा एनडीए का हिस्सा है और उसे एनडीए के खिलाफ बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। प्रेम कुमार ने यह भी कहा कि चिराग पासवान एनडीए में रहते हुए जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतार सकते। अगर वे एनडीए में रहेंगे तो गठबंधन धर्म के अनुकूल हीं उन्हें रहना होगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें