ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

मायावती बोली-‘वोट के जुगाड़ में जुटे नीतीश के बहकावे में न आएं एससी-एसटी के लोग’

Lucknow : बिहार सरकार ने एससी-एसटी परिवार के किसी सदस्य की हत्या होने पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आदेश दिया है। विपक्ष सरकार के इस फैसले को चुनावी दांव बता रहा है।

मायावती बोली-‘वोट के जुगाड़ में जुटे नीतीश के बहकावे में न आएं एससी-एसटी के लोग’
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Lucknow : बिहार सरकार ने एससी-एसटी परिवार के किसी सदस्य की हत्या होने पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आदेश दिया है। विपक्ष सरकार के इस फैसले को चुनावी दांव बता रहा है। नीतीश के इस फैसले पर चुनाव से पहले बिहार की सियासी गर्माहट और बढ़ गयी है। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस फैसले को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

 बसपा सुप्रीमो ने ताबड़तोड़ कई ट्वीट किये हैं। अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मायावती ने लिखा, 'बिहार विधानसभा आम चुनाव के पहले वर्तमान सरकार एक बार फिर एससी-एसटी वर्ग के लोगों को अनेकों प्रलोभन-आश्वासन आदि देकर उनके वोट के जुगाड़ में है। जबकि अपने पूरे शासनकाल में इन्होंने इन वर्गों की घोर अनदेखी, उपेक्षा की और कुंभकरण की नींद सोते रहे। जिसके हिसाब-किताब का अब समय।


इसी से जुड़े अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा कि, 'अगर बिहार की वर्तमान सरकार को इन वर्गों के हितों की इतनी ही चिन्ता थी तो उनकी सरकार अब तक क्यों सोई रही? जबकि इनको इस मामले में यूपी की बसपा सरकार से बहुत कुछ सीखना चाहिए था। अतः इन वर्गों से अनुरोध है कि वे नीतीश सरकार के बहकावे में कतई न आयें।'

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें