ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

जातीय जनगणना पर नीतीश का इंतजार नहीं करेंगे तेजस्वी, आंदोलन तय करने के लिए बुलाई मीटिंग

PATNA : सुप्रीम कोर्ट में दिए गए हलफनामे के जरिए केंद्र सरकार ने भले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि देश में जातीय जनगणना नहीं कराई जाएगी लेकिन इसके बावजूद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जन

जातीय जनगणना पर नीतीश का इंतजार नहीं करेंगे तेजस्वी, आंदोलन तय करने के लिए बुलाई मीटिंग
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सुप्रीम कोर्ट में दिए गए हलफनामे के जरिए केंद्र सरकार ने भले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि देश में जातीय जनगणना नहीं कराई जाएगी लेकिन इसके बावजूद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल युनाइटेड इस मसले पर कोई कड़ा स्टैंड नहीं ले पा रहे हैं। नीतीश कुमार जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड फिलहाल आंदोलन के लिए तैयार नजर नहीं आ रही। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश का इंतजार किए बगैर जातीय जनगणना के मसले पर आंदोलन की रूपरेखा तय करने का मन बना लिया है। पिछले दिनों आरजेडी की बैठक को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने भी इस बात का एलान किया था। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों से पहले ही स्पष्ट है कि उनकी पार्टी इस मसले पर आंदोलन करेगी। आरजेडी में आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए अपनी पार्टी के जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। आगामी 4 और 5 अक्टूबर को आरजेडी के जिलाध्यक्षों के साथ साथ प्रधान महासचिवों और प्रखंड अध्यक्षों की बैठक के पटना में बुलाई गई है। आधिकारिक तौर पर इन सभी को पार्टी के प्रशिक्षण शिविर के लिए बुलाया गया है लेकिन इसी दौरान जातीय जनगणना को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय होगी। 


आपको बता दें कि जातीय जनगणना के मसले पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक साथ खड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विधानमंडल का शिष्टमंडल जब प्रधानमंत्री से मिलने गया तो वहां भी तेजस्वी नीतीश कुमार के साथ थे। नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के सामने खुद कहा कि वह तेजस्वी के कहने पर उनसे मिलने आए हैं। हालांकि इस मुलाकात का कोई नतीजा नहीं निकला और केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देते हुए स्पष्ट कर दिया कि जातीय जनगणना नहीं कराई जा सकती। अब देखना होगा कि तेजस्वी इस मसले पर आंदोलन कर बढ़त ले लेते हैं या जेडीयू भी उनके पीछे आता है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें