ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Politics: निशांत राजनीति में आएंगे या नहीं? सीएम नीतीश के बेटे ने खुद दिया जवाब, पिता को लेकर कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाने वाले लोगों को उनके बेटे निशांत कुमार ने करारा जबाव दिया है और बताया कि उनके पिता पूरी तरह से ठीक है और अगले पांच साल तक सरकार चला सकते हैं.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दल के नेता खासकर तेजस्वी यादव लगातार कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री की हालत ठीक नहीं है। सीएम के स्वास्थ्य पर सवाल उठाए जाने पर उनके बेटे निशांत ने एक बार फिर से विरोधियों को जवाब दिया है।


दरअसल, निशांत एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां मीडिया ने उनसे सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य से जुड़ा सवाल पूछा। तेजस्वी यादव द्वारा सीएम के स्वास्थ्य पर लगातार सवाल उठाए जाने पर निशांत ने दो टूक जवाब दिया और कहा कि पिता जी पूरी तरह से ठीक हैं और आराम से अगले पांच साल तक सरकार चला सकते हैं। बिहार की जनता सब देख लेगी, अंतिम फैसला जनता को ही लेना है.


निशांत राजनीति में आएंगे या नहीं? इस सवाल का जवाब टालते हुए निशांत ने कहा कि बिहार की जनता से अपील करता हूं कि आप लोग बिहार में एनडीए का सरकार बनाएं। पिता जी को नेतृत्व सौंपे, अमित शाह अंकल भी आए थे तो कहा था कि पिता जी ही सीएम फेस होंगे। सम्राट चौधरी जी ने भी कहा कि हम लोग 15 साल से साथ हैं और साथ रहेंगे।


निशांत ने सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर तेजस्वी यादव द्वारा सवाल उठाए जाने पर कहा कि पिता जी पूरी तरह से ठीक हैं और सौ फीसद स्वस्थ हैं। जनता सब देख रही है और जनता ही फैसला लेगी। बिहार की जनता से अनुरोध है कि जो 2010 में बहुमत दिया उससे भी ज्यादा दें। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें