ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

NDA ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया एलान, JDU से इन नामों पर मुहर

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जनता दल यूनाइटेड के दोनों उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं. कुशेश्वरस्थान से

NDA ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया एलान, JDU से इन नामों पर मुहर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जनता दल यूनाइटेड के दोनों उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं. कुशेश्वरस्थान से अमन हजारी जेडीयू के उम्मीदवार होंगे. जबकि तारापुर से राजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. 


एनडीए की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. इस ताजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ-साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल समेत एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहे.


आपको बता दें कि इन दोनों सीटों पर जेडीयू का कब्जा रहा है. लिहाजा दोनों सीटों पर जेडीयू के ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से विधायक रहे दिवंगत शशिभूषण हजारी के बेटे अमन हजारी को जदयू उम्मीदवार बनाया गया है.


वहीं तारापुर विधानसभा सीट मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट राजीव कुमार सिंह तारापुर से जेडीयू के उम्मीदवार होंगे. राजीव कुमार सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं और वह तीन बार पहले विधानसभा चुनाव सीट से लड़ चुके हैं. लेकिन हार नसीब हुई है.


गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम दो नवंबर को आएगा. इन दोनों सीटों के लिए एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा.


आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी जबकि 16 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 5 नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें