ब्रेकिंग
NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे

विलय की राह पर हम और जाप, मांझी के साथ मिलकर पप्पू यादव बना रहे हैं नया समीकरण

PATNA : महागठबंधन से मोह भंग होने के बाद जीतन राम मांझी आजकल पप्पू यादव से नजदीकियों में लगे हुए हैं। विधानसभा चुनाव के पहले मांझी पप्पू यादव के साथ मिलकर नया सियासी समीकरण खड़ा करने

विलय की राह पर हम और जाप, मांझी के साथ मिलकर पप्पू यादव बना रहे हैं नया समीकरण
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA : महागठबंधन से मोह भंग होने के बाद जीतन राम मांझी आजकल पप्पू यादव से नजदीकियों में लगे हुए हैं। विधानसभा चुनाव के पहले मांझी पप्पू यादव के साथ मिलकर नया सियासी समीकरण खड़ा करने की कोशिश में हैं। https://youtu.be/LgEIx9hDbVQ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और जाप अध्यक्ष पप्पू यादव गठबंधन बनाए जाने से अलग नई पार्टी के गठन पर गंभीरता से सोच रहे हैं। दोनों नेताओं को ऐसा लगता है कि गठबंधन की उम्र बहुत लंबी नहीं होती लिहाजा समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ किसी एक पार्टी के छतरी तले काम करना चाहिए। पप्पू यादव और मांझी के बीच पिछले 10 दिनों के अंदर दूसरी बार मुलाकात हुई है। सोमवार की देर रात भी जीतन राम मांझी और पप्पू यादव के बीच मुलाकात हुई। पप्पू यादव ने पिछले दिनों विपक्षी नेताओं को एकजुट करने के लिए बैठक भी की थी। इस बैठक में पूर्व सांसद अरुण कुमार के अलावे पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा भी शामिल हुई थीं। लेकिन अब अरुण कुमार और रेणु कुशवाहा पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के साथ नए मोर्चे में शामिल हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी सहित कई अन्य ऐसे नेता जो फिलहाल एनडीए और महागठबंधन में से किसी के भी साथ नहीं है। वह मांझी और पप्पू यादव की इस नई कोशिश का समर्थन कर रहे हैं। अब इंतजार इस बात का है कि पप्पू यादव विधानसभा चुनाव के पहले नया सियासी समीकरण बनाने में किस हद तक सफल हो पाते हैं।
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें