ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

BJP की महिला MLA से 25 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाला निकला पूर्व स्टाफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA: नरकटियागंज की बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा से 25 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह विधायक के पति का

BJP की महिला MLA से 25 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाला निकला पूर्व स्टाफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नरकटियागंज की बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा से 25 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह विधायक के पति का पूर्व स्टाफ है. फिलहाल वह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी विनय सिन्हा के साथ काम कर रहा था. धमकी मिलने की शिकायत करने के बाद पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर पंडई चौक से मुन्ना खां को गिरफ्तार कर लिया. 

वर्मा नरकटियागंज से हैं विधायक

नरकटियागंज की नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा से कल अपराधियों ने कॉल कर रंगदारी मांगी थी. बताया जा रहा है कि विधायक रश्मि वर्मा मायके गोरखपुर से पटना जा रही थी. इस दौरान रास्ते में ही कॉल आया और उनसे पैसा मांगा और धमकी दी गई. 

थाना में दिया गया आवेदन

विधायक ने बताया है कि उनको मोबाइल नंबर 9693761337 से रंगदारी की मांग की गई थी. उनके साथ-साथ परिवार को भी जान से मारने की धमकी मिली. विधायक के मैनेजर मथुरा सिंह ने शिकारपुर थाना केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी तो धमकी देने वाला विधायक का पूर्व स्टाफ ही निकला.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें