ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

नगरपालिका चुनाव की तैयारियां तेज़, सितंबर तक बन जाएगा वोटर लिस्ट

DESK : बिहार में नगरपालिका आम चुनाव 2022 को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। इसके लिए नये नगर निकायों का गठन कर लिया गया था और अब आगे की तैयारियां भी की जाने लगी है। आपको बता दें, राज्य में

नगरपालिका चुनाव की तैयारियां तेज़, सितंबर तक बन जाएगा वोटर लिस्ट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बिहार में नगरपालिका आम चुनाव 2022 को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। इसके लिए नये नगर निकायों का गठन कर लिया गया था और अब आगे की तैयारियां भी की जाने लगी है। आपको बता दें, राज्य में 248 नगर निकायों में आम चुनाव कराया जाएगा।


आयोग की मानें तो सभी निकायों के वार्डों का परिसीमन का काम अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सितंबर में वोटर लिस्ट और बूथों के गठन का  काम भी पूरा होने के आसार हैं। बता दें, अब तक 230 निकायों में वार्डों का परिसीमन हो चुका है, जबकि 134 नगर निकायों की मतदाता सूचि तैयार कर ली गई है। राज्य के 18 निकायों में वार्डों का परिसीमन व 164 निकायों में मतदाता सूचि तैयार किया जा रहा है। 



आपको बता दें, बिहार में 261 नगरपालिका फिलहाल कार्यरत है, जिसमें 13 नगरपालिकाओं का कार्यकाल अगले साल खत्म हो जाएगा। इधर, राज्य की 248 नगरपालिकाओं में मतदान के पहले की तैयारी चल रही है। आयोग की ओर पहले चरण में राज्य की 144 नगरपालिकाओं के वार्डों का गठन का काम पूरा कर लिया गया है। पहले चरण की 134 नगरपालिकाओं में वोटर लिस्ट भी तैयार हो चुकी है और 134 निकायों में बूथों का भी गठन किया जा चुका है। दूसरे चरण में राज्य की 80 नगरपालिकाओं के वार्ड का गठन पूरा हो चुका है, जबकि इनके वोटर लिस्ट की तैयारी का काम 30 जुलाई तक पूरा किया जाना है। साथ ही यहां पर बूथों का गठन भी किया जाना है। तीसरे चरण की बात करें तो छह नगर निकायों में वार्डों के गठन का काम पूरा हो चुका है, जबकि मतदाता सूचि पांच अगस्त तक तैयार की जायेगी। इन निकायों बूथों का अभी तक गठन नहीं किया गया है. चौथे चरण में नौ निकायों का परिसीमन का काम 10 अगस्त तक पूरा होगा, जबकि इसके बाद सितंबर तक मतदाता सूचि और बूथों का गठन होना है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें