ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में घमासान : मुन्ना शुक्ला के कार्यक्रम में मंच पर भिड़ गए पूर्वमंत्री और RJD के पूर्व नेता, दोनों के बीच जमकर हुई नोंकझोंक

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के मड़वन में आज उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब वैशाली से आरजेडी उम्मीदवार मुन्ना शुक्ला के कार्यकर्ता सम्मेलन में आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री

राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में घमासान : मुन्ना शुक्ला के कार्यक्रम में मंच पर भिड़ गए पूर्वमंत्री और RJD के पूर्व नेता, दोनों के बीच जमकर हुई नोंकझोंक
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के मड़वन में आज उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब वैशाली से आरजेडी उम्मीदवार मुन्ना शुक्ला के कार्यकर्ता सम्मेलन में आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी और एक पूर्व आरजेडी नेता मंच पर ही आपस में भिड़ गए। खुले मंच पर दोनों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। हालांकि बाद में किसी तरह मामले को शांत कराया लिया गया।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में मैदान में उतरकर पसीना बहा रहे हैं। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर मतदाताओं को गोलबंद करने में लगे हैं। वैशाली लोकसभा सीट से आरजेडी ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला को महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का सिंबल मिलने के बाद मुन्ना शुक्ला भी अपनी जीत तय करने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं।


गुरुवार को मड़वन में महागठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार विजय कुमार उर्फ मुन्ना शुक्ला के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंच पर मौजूद नेता कार्यकर्ताओं को बारी-बारी से संबोधित कर रहे थे और मुन्ना शुक्ला की जीत के लिए जान लगा देने का संकल्प ले रहे थे। इसी दौरान मंच का संचालन कर रहे आरजेडी नेता ने राजद के पूर्व नेता हैदर आजाद को संबोधन के लिए बुलाया। फिर क्या था, वहां घमासान मच गया।


कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर मौजूद कांटी से निवर्तमान राजद विधायक सह पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी और राजद के पूर्व नेता हैदर आजाद में जमकर नोकझोंक हों गई। मंच से हैदर आजाद का नाम संबोधन के लिए घोषणा किये जाने के बाद इसराइल मंसूरी बिफर पड़े। विधायक ने कहा कि हैदर आजाद जब राजद में नही हैं तो किस परिस्थिति में संबोधन के लिए उन्हें माइक दिया गया। इसराइल मंसूरी मंच से उठकर जाने लगे तब जाकर वहां मौजूद आरजेडी नेताओं ने उन्हें समझा-बुझाकर बैठाया और मामले को रफादफा किया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें