ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Lalu Prasad Yadav: X पर ‘बिहार=बलात्कार’ पोस्ट करना पड़ा भारी, लालू प्रसाद के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज; सुनवाई की तारीख हो गई तय

MUZAFFARPUR: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद एक बार फिर से मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया एक्स पर ‘बिहार=बलात्कार’ लिखना लालू प्रसाद को भारी पड़ा है। मुजफ्फरपुर

Lalu Prasad Yadav: X पर ‘बिहार=बलात्कार’ पोस्ट करना पड़ा भारी, लालू प्रसाद के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज; सुनवाई की तारीख हो गई तय
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद एक बार फिर से मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया एक्स पर ‘बिहार=बलात्कार’ लिखना लालू प्रसाद को भारी पड़ा है। मुजफ्फरपुर की कोर्ट में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ हुआ परिवाद दर्ज कराया गया है। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने लालू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले पर 24 अक्तूबर को सुनवाई होगी।


दरअसल, बिहार में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर बीते 28 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार को घेरने की कोशिश की थी। तेजस्वी ने एक्स पर दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा था। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद भी बेटे के साथ सरकार की घेराबंदी पर उतर गए थे।


तेजस्वी के ट्वीट को शेयर करते हुए लालू ने एक्स पर बिहार का मतलब बलात्कार बताया था। लालू ने एक बार नहीं बल्कि 32 बार एक्स अकाउंट पर ‘बिहार=बलात्कार’ लिखा था। लालू प्रसाद अब अपने उस पोस्ट को लेकर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने लालू के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर कराया है और अदालत से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


सुधीर कुमार ओझा ने आरोप लगाया है कि लालू यादव के सोशल मीडिया अकाउंट लालू का पोस्ट एक बिहारी के साथ भद्दा मजाक है। काम लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जो पोस्ट किया है उससे बिहार के लोग आहत हुए हैं। कोर्ट ने सुधीर ओझा के परिवाद को स्वीकार कर लिया है और सुनवाई की तिथि भी मुकर्रर कर दी है। आगामी 24 अक्टूबर को कोर्ट मामले की सुनवाई करेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें