ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में नए राजनीतिक समीकरण की सुगबुगाहट

MUZAFFARPUR: बिहार NDA में बीजेपी और जेडीयू का एक दूसरे पर वार-पलटवार का दौर जारी है। वहीं, अब इसमें LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की एंट्री हो गई है। उन्होंने ब

चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में नए राजनीतिक समीकरण की सुगबुगाहट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार NDA में बीजेपी और जेडीयू का एक दूसरे पर वार-पलटवार का दौर जारी है। वहीं, अब इसमें LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की एंट्री हो गई है। उन्होंने बिहार की राजनीति को महाराष्ट्र के राजनीति से जोड़ते हुए बड़ा बयान दे दिया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ सकती है।


चिराग पासवान ने कहा है, बीजेपी और जेडीयू के बीच जिस तरह परस्पर विरोधाभास देखने को मिल रहा है और आरजेडी अपने को लगातार मजबूत करने में जुटी है, ऐसे में बिहार में नए समीकरण और नए गठबंधन की सुगबुगाहट हो रही है। आने वाले समय में महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी सियासी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। 


दरअसल, पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने AIMIM के चार विधायकों को RJD में शामिल करा लिया था, जिसके बाद ये बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इससे बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। इतना ही नहीं, शनिवार से आरजेडी ने सदस्यता अभियान की भी शुरुआत कर दी है, जिसमें विधायक हर वार्ड में लोगों से पार्टी का सदस्य बनने की अपील करेंगे। तेजस्वी यादव जहां अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह की रणनीति तैयारी कर रहे हैं तो वहीं, आने वाले दिनों में नीतीश कुमार की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा सकता है। अब चिराग पासवान ने भी कह दिया है कि बिहार में महाराष्ट्र जैसे हालत हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल नीतीश कुमार की जेडीयू भी मजबूती से खड़ी है। 


आपको बता दें कि LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान  शनिवार को बिहार के कांटी पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बयान दिया, जो कहीं न कहीं नीतीश कुमार के लिए चिंता का विषय है। वहीं, चिराग ने बताया कि पांच जुलाई को रामविलास पासवान की जयंती हाजीपुर में मनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने केंद्र द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना पर कहा कि इसमें कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें