ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, जानिए पूरा शेड्यूल

MUZAFFARPUR : देश के कई राज्यों में लोकसभा और विधान सभा की सीटें खाली थी, जिसके लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीख की घोषणा की है। इन सीटो

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, जानिए पूरा शेड्यूल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR : देश के कई राज्यों में लोकसभा और विधान सभा की सीटें खाली थी, जिसके लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीख की घोषणा की है। इन सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी जबकि वोटों की काउंटिंग के लिए 8 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है। इसमें बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट भी शामिल है, जिसपर अब उपचुनाव होगा।



आपको बता दें, चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का एलान किया है, जिसमें मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव और ओडिशा, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की एक-एक सीट पर चुनाव होना है। दरअसल, पिछले दिनों मुलायम सिंह यादव का निधन हो जाने के बाद लोकसभा सीट खाली हुई थी।



वहीं, बिहार में आरजेडी विधायक अनिल सहनी को एक मामले में सजा हुई थी, जिसके कारण उनकी विधायकी भी रद्द कर दी गई थी। यही वजह है कि अब कुढ़नी सीट भी खाली हो गया है, जिसके लिए अब उपचुनाव होगा। विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 17 नवंबर तक नॉमिनेशन करा सकते हैं। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जिसके बाद 21 नवंबर तक उम्मीदवारों के पास नामांकन वापस लेने का मौका होगा। 



आपको बता दें, कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक अनिल सहनी जब राज्यसभा सांसद थे, तभी उनपर एलटीसी घोटाले का आरोप लगा था। सीबीआई की जांच में पता चला था कि बिना यात्रा किए तीन लाख 25 हजार की निकासी की गई है, जिसके बाद उनकी विधायकी समाप्त कर दी गई थी।दरअसल, अनिल सहनी जब राज्यसभा सांसद बने थे तो बिना यात्रा के लाखों रुपये का घोटाला हुआ था। इसी मामले में वे दोषी पाए गए थे। उनके सदस्य्ता जाने के बाद से ये सीट खाली है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें