ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

CM नीतीश के बाद BJP नेताओं से मिले धर्मेन्द्र प्रधान, कहा..2025 तक नीतीश जी मुख्यमंत्री बने रहेंगे

PATNA: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बिहार दौरे पर हैं। पटना पहुंचते ही धर्मेंद्र प्रधान सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। इससे पहले बीजेपी नेताओं ने पटना एयरपोर्ट पर उ

CM नीतीश के बाद BJP नेताओं से मिले धर्मेन्द्र प्रधान, कहा..2025 तक नीतीश जी मुख्यमंत्री बने रहेंगे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बिहार दौरे पर हैं। पटना पहुंचते ही धर्मेंद्र प्रधान सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। इससे पहले बीजेपी नेताओं ने पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी प्रदेश कार्यालय गये जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और अगले विधानसभा चुनाव तक वे बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 


पटना पहुंचते हीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गये और सीएम आवास से निकलने के बाद भीखू भाई दलसानिया के आवास पर पहुंचे जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नित्यानंद राय, मंगल पांडेय, रेणू देवी, सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद थे। मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश जी से आज मिलने का मौका मिला। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं तमाम नेताओं से भी मिला। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से उम्मीदवार बनाया है। एनडीए के तमाम घटक दल एकजुट होकर पहली बार देश में एक जनजाति समुदाय की महिला को प्रत्याशी बनाया हैं। आने वाले दिनों में चुनाव होगा। हमारे बिहार में भी एनडीए की ओर से पूरा समर्थन मिला है। धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि आने वाले दिनों में एनडीए की प्रत्याशी बिहार दौरा करेंगी। 


विधानसभा, राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों को अपील करने के लिए द्रौपदी मुर्मू बिहार आएंगी। बिहार में भी लोग एकजुट होकर द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे। धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश जी हमारे नेता है आज उनसे हमारी मुलाकात भी हुई है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि बीजेपी-जेडीयू में किसी तरह की गतिरोध नहीं है। किसी विषयों पर कभी कभी मत भिन्न हो जाता है लेकिन किसी तरह की कोई गतिरोध की बात नहीं है। 2025 तक नीतीश जी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। नीतीश जी हमारे नेता है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें