Hindi News / politics / मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को दी बधाई, निषाद आरक्षण...

मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को दी बधाई, निषाद आरक्षण की दिलाई याद

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई बीजेपी सरकार बिहार में निषाद आरक्षण लागू करेगी।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 15, 2026, 1:29:50 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो Google

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री और विजय चौधरी तथा बिजेन्द्र प्रसाद यादव को उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने विश्वास जताते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का अवसर मिलेगा।


उन्होंने कहा कि हम सभी को विश्वास है कि सम्राट चौधरी न्याय, पारदर्शिता और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार को प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाएंगे और बिहार से पलायन का दौर समाप्त होगा और उद्योग धंधे स्थापित होंगे।


वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने विश्वास के साथ आशा जताई है कि बिहार में पहली बार बनी भाजपा सरकार बिहार में निषाद आरक्षण लागू करेगी। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार सरकार ने निषाद आरक्षण की अनुशंसा की थी, लेकिन अब तक यह लागू नहीं हो सका।