Hindi News / politics / ‘BJP ने बिहार को बर्बाद किया, JDU बनी पिछलग्गू’, VIP चीफ मुकेश सहनी...

‘BJP ने बिहार को बर्बाद किया, JDU बनी पिछलग्गू’, VIP चीफ मुकेश सहनी का बड़ा हमला

Bihar Politics: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बीजेपी और जेडीयू पर तीखा हमला बोला है. बिहार की राजनीतिक हालात पर सवाल उठाते हुए उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 13, 2026, 6:11:39 PM

Bihar Politics

सहनी का हमला - फ़ोटो Google

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि अभी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी नहीं दिया है लेकिन जदयू कार्यालय से उनके नाम के कई पोस्टर हटाए जाने लगे। उन्होंने दावा किया अभी जो नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं वे लोग भी कुछ दिनों में नीतीश कुमार को भूल जाएंगे।   


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बताया कि भाजपा की मंशा चुनाव के समय ही स्पष्ट थी कि वह नहीं चाहती थी कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। लेकिन, विरोध के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी। आज जब मौका मिला तो नीतीश कुमार को जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है।  


उन्होंने कहा कि चुनाव में '25 से 30 - नीतीश' के नाम पर नारे लगाए गए थे लेकिन अब भाजपा इस नारे को भूल गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार को बर्बाद कर दिया। आज बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधियों का वर्चस्व कायम है। लेकिन सत्ताधारी दल के लोग सरकार बनाने में जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ जदयू अब पार्टी ही नहीं रही भाजपा इसे बर्बाद करने पर आमादा है।  


बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए के नेताओं ने विधानभा चुनाव में कई वादे किए थे, लेकिन आज तक वे पूरे नहीं हुए हैं। सत्ताधारी दल के लोग सरकार-सरकार खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नाम पर जनादेश मिला था, लेकिन अब भाजपा सत्ता में आने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।