ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

मुकेश अंबानी के बेटे की शाही शादी कल, लालू-नीतीश होंगे शामिल, चार्टर्ड प्लेन से मुंबई जाएंगे राजद सुप्रीमो

MUMBAI: प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ कल होने जा रही है। देशभर में इस शादी की चर्चा हो रही है। इस खास शादी को लेकर एंट

मुकेश अंबानी के बेटे की शाही शादी कल, लालू-नीतीश होंगे शामिल, चार्टर्ड प्लेन से मुंबई जाएंगे राजद सुप्रीमो
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ कल होने जा रही है। देशभर में इस शादी की चर्चा हो रही है। इस खास शादी को लेकर एंटीलिया पूरी तरह सज चुका है वही प्री-वेडिंग फंक्शन भी चल रहे हैं। 12 जुलाई को होने वाली इस शाही शादी में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को न्योता भेजा गया है। 


अब यह खबर निकलकर सामने आ रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होंगे। शादी में आने वाले VVIP के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की गयी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मुंबई चार्टर्ड प्लेन से जाएंगे और मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। 


बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए 100 से ज्यादा प्राइवेट जेट बुक कराया है। 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर आने की गुजारिश शादी में आने वाले मेहमानों से की गई है। 12 जुलाई को शादी होगा और 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेगा। 14 जुलाई को रिसेप्शन पार्टी रखा गया है। 


बता दें कि कि भारत के अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी एनकोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से कल होने जा रही है। जिसमें देश विदेश के कई उद्योगपति और देश के दिग्गज नेताओं को मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी का निमंत्रण भेजा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को शादी का निमंत्रण भेजा गया है। बिहार के दो दिग्गज नेता लालू-नीतीश 12 जुलाई को होने वाली शाही शादी में शामिल होंगे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें