ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशबिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश

मोकामा विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, पटना एम्स में भर्ती

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। अनंत सिंह जेल में बंद है और बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल उन्हें पटना एम्स ले जाया गया। अनंत सिंह को प

मोकामा विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, पटना एम्स में भर्ती
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। अनंत सिंह जेल में बंद है और बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल उन्हें पटना एम्स ले जाया गया। अनंत सिंह को पेट दर्द की शिकायत के बाद पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। 


आरजेडी विधायक अनंत सिंह को पटना एम्स ले जाए जाने के बाद उनकी इंडोस्कोपी कराई गई है। बेउर जेल में बंद अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद सबसे पहले उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया था लेकिन बाद में वहां से आरजेडी विधायक को पटना एम्स रेफर कर दिया गया। अस्पताल के अधीक्षक के डॉ सीएम सिंह के मुताबिक के पीएमसीएच से इंडोस्कोपी के लिए अनंत सिंह को एम्स रेफर किया गया था। अनंत सिंह पेट दर्द की शिकायत से परेशान हैं। 


पटना एम्स में अनंत सिंह का इलाज करने वाले डॉ रमेश कुमार के मुताबिक विधायक के पेट में सूजन है। उन्होंने दर्द की भी शिकायत की थी इसके बाद विधायक अनंत सिंह की इंडोस्कोपी कराई गई और फिलहाल वह एम्स के गैस्ट्रो वार्ड में ही भर्ती हैं। उनकी पूरी रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज करेंगे। तत्काल दर्द से निजात दिलाने के लिए उन्हें दवाएं दी गई हैं। इसके पहले भी अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी और पीएमसीएच में इलाज के लिए उन्हें लाया गया था। उस वक्त भी उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत की थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें