ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

MLC मनोनयन में हिस्सेदारी नहीं मिलने से मांझी नाराज, बोलें-नीतीश जी से ये उम्मीद नहीं थी...

PATNA : राज्यपाल कोटे से 12 एमएलसी मनोनयन में हिस्सेदारी नहीं मिलने से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पार्टी के सर्वोसर्वा जीतन राम मांझी ने फिर से नाराजगी जताई है. विध

MLC मनोनयन में हिस्सेदारी नहीं मिलने से मांझी नाराज, बोलें-नीतीश जी से ये उम्मीद नहीं थी...
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राज्यपाल कोटे से 12 एमएलसी मनोनयन में हिस्सेदारी नहीं मिलने से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पार्टी के सर्वोसर्वा जीतन राम मांझी ने फिर से नाराजगी जताई है. विधानसभा सत्र में भाग लेने आए जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार जी से ऐसी आशा नहीं थी. 

जीतन राम मांझ ने कहा कि एमएलसी मनोनयन पर फैसला लेने से पहले उनकी राय तक नहीं पूछी गई. उन्होंने कहा कि ये जो मनोनयन किया गया है, उससे पहले चारों दलों को बुला कर उनकी राय जाननी चाहिए थी. नीतीश कुमार जी ऐसा करते भी आए हैं लेकिन किस गफलत में रहकर इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया यह सोचने वाली बात है. 

पूर्व सीएम ने विधान परिषद में सदस्यों के मनोनयन पर कहा कि नीतीश कुमार से चूक हुई है. सभी घटक दल के साथ फैसला लेना चाहिए था. हम लोगों से कोई मशवरा नहीं लिया गया. इस बात को लेकर निराशा हुई है. 

वहीं बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि वह नीतीश कुमार के साथ विधानसभा चुनाव के पहले बिना शर्त आए थे. लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि एमएलसी मनोनयन कोटे में कम से कम उन्हें एक सीट मिलेगी. बावजूद इसके एनडीए में उन्हें तरजीह नहीं दी गई. जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें इस बात की तकलीफ है कि एमएलसी मनोनयन से पहले विचार विमर्श तक नहीं किया गया. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें