ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

10 परसेंट लोगों के पूर्वजों को अंग्रेजों का दलाल बताने वाले मंत्री आलोक मेहता को धमकी मिली, थाने में दर्ज कराया FIR

PATNA: देश के एक खास वर्ग के लोगों के पूर्वजों को अंग्रेजों का दलाल बता कर विवादों में फंसे मंत्री आलोक मेहता को धमकी मिली है. आलोक मेहता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. मं

10 परसेंट लोगों के पूर्वजों को अंग्रेजों का दलाल बताने वाले मंत्री आलोक मेहता को धमकी मिली, थाने में दर्ज कराया FIR
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: देश के एक खास वर्ग के लोगों के पूर्वजों को अंग्रेजों का दलाल बता कर विवादों में फंसे मंत्री आलोक मेहता को धमकी मिली है. आलोक मेहता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. मंत्री का आरोप है कि उन्हें फोन कर जान मारने की धमकी दी गयी और जाति-सूचक गालियां दी गयी.


पटना के सचिवालय थाने को दी गयी शिकायत में मंत्री आलोक मेहता ने कहा है 

“23.01.2023 को दिन के 3:14 बजे मेरे सरकारी मोबाईल नम्बर- 9431807369, जो मेरे नाम से निबंधित है, पर एक मोबाइल न०- 9140245089 से फोन आया. ट्रू-कॉलर में फोन करनेवाले का नाम दीपक पाण्डेय दिखाया जा रहा था. जब मैंने फोन उठाया तो उस व्यक्ति ने मुझे जाति - सूचक शब्दों के साथ भद्दी-भद्दी गाली दी और जान से मारने की धमकी दी. मैंने फोन काट दिया. फिर लगातार उस नंबर से फोन आता रहा. जब मैंने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया तो एक दूसरे नंबर से लगातार फोन आने लगा. इस कॉल पर ट्रू कॉलर में व्यक्ति का नाम पप्पु त्रिपाठी डिस्प्ले हो रहा था था और उसका मोबाईल नंबर - 9648076657 था.”


मंत्री आलोक मेहता ने पुलिस ने कहा है कि इन कॉल और कॉलर की जाँच कर शीघ्र कानूनी कारवाई की जाए. वहीं धमकी को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम भी किया जाये.


बता दें कि बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार के साथ साथ गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक मेहता विवादों में हैं. उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए सवर्णों को अंग्रेजों का दलाल करार दिया था. इसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी समेत कई पार्टियों ने आरोप लगाया है कि राजद बिहार को फिर से जातीय युद्ध में ढकेलना चाहती है. अब मंत्री ने कहा है कि उन्हें जाति सूचक गालियां और जान मारने की धमकी दी गयी.



टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें