ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

मंत्री मुकेश सहनी मामले में दोषी पदाधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अविलंब इस्तीफा दें- तेजस्वी यादव

PATNA: मंत्री मुकेश सहनी के भाई को सरकारी कार्यक्रम में VIP ट्रीटमेंट दिए जाने के मामले पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। इस मामले को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक ब

मंत्री मुकेश सहनी मामले में दोषी पदाधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अविलंब इस्तीफा दें- तेजस्वी यादव
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 PATNA: मंत्री मुकेश सहनी के भाई को सरकारी कार्यक्रम में VIP ट्रीटमेंट दिए जाने के मामले पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। इस मामले को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से उठाया है। तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी का फोटो वायरल करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को यह भी नहीं पता कि उनकी सरकार में क्या कुछ हो रहा है। ना तो उन्हें अपराध के बारे में पता है और ना ही पेपर लीक मामले की ही जानकारी है। यही नहीं किसी मंत्री के असंवैधानिक गतिविधियों की भी जानकारी उन्हें नहीं होती"

तेजस्वी ने मुकेश सहनी की गलती को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है और उनके इस्तीफे की मांग कर दी है। तेजस्वी ने मुकेश सहनी के भाई का सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए का फोटो वायरल करते हुए लिखा कि "नीतीश कुमार अविलंब इस्तीफ़ा दें. मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता,उनकी सरकार में क्या हो रहा है? एक मंत्री की जगह उनका हमशक्ल भाई अब तक अनेक जिलों में शीर्षस्थ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सरकारी योजनाओं का उद्घाटन कर चुका है. उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है" मंत्री के हमशक्ल से कार्यक्रम का उद्घाटन कराने और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दोषी पदाधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई करने की मांग नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की है। 



तेजस्वी ने ट्विटर पर यह भी लिखा है कि 64% ऐसे दागी नेताओं को मंत्री बनाया गया है जिनके खिलाफ हत्या, लूट, भ्रष्टाचार, यौन शोषण, आर्म्स एक्ट, चोरी, जालसाजी, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यही नहीं अब तो मंत्री प्रॉक्सी का इस्तेमाल कर सुशासन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 



टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें