ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री पॉजिटिव, मुकेश सहनी को भी हुआ कोरोना

PATNA : बिहार में बेकाबू कोरोना संक्रमण के बीच नीतीश कैबिनेट में संक्रमित मंत्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज कैबिनेट के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वी

नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री पॉजिटिव, मुकेश सहनी को भी हुआ कोरोना
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में बेकाबू कोरोना संक्रमण के बीच नीतीश कैबिनेट में संक्रमित मंत्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज कैबिनेट के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके आवास में उनके साथ और 12 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल उन्होंने खुद को अपने आवास पर ही आइसोलेट कर लिया है।


राज्य कैबिनेट की बैठक से लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की बैठकों में मौजूद रहने वाले मंत्री मुकेश सहनी की तबीयत थोड़ी खराब लग रही थी इसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और अब जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुकेश सहनी 2 दिन पहले पटना के होटल चाणक्य में आयोजित स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे। उनके साथ मंत्री शाहनवाज हुसैन और राज्य सरकार के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे थे लेकिन राहत की बात यह है कि शाहनवाज हुसैन कोरोना संक्रमित नहीं पाए गए हैं।


इसके पहले बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। मंत्री अशोक चौधरी, सुनील कुमार, संतोष सुमन, अमरेंद्र प्रताप, जनक राम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है और यह सभी कोरोना से संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में चल रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें