ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

मंत्री बनने के बाद बोकारो पहुंची बेबी देवी, JMM कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

BOKARO: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी हेमंत कैबिनेट में मंत्री बन गई हैं। उनके विभाग का भी आवंटन कर दिया गया है। हेमंत सरकार में बेबी देवी उत्पाद और मद्

मंत्री बनने के बाद बोकारो पहुंची बेबी देवी, JMM कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी हेमंत कैबिनेट में मंत्री बन गई हैं। उनके विभाग का भी आवंटन कर दिया गया है। हेमंत सरकार में बेबी देवी उत्पाद और मद्य निषेध विभाग का मंत्री बनाया गया है। राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बेबी देवी फुसरो पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


JMM कार्यकर्ताओं ने फुसरो के शहीद निर्मल महतो चौक पर बेबी देवी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री बेबी देवी ने अपने बेटे अखिलेश महतो के साथ शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे लोगों के हित के लिए हमेशा काम करती रहेंगी और अपने पति दिवंगत जगरनाथ महतो के अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगी।


बता दें कि बेबी देवी आज ही हेमंत कैबिनेट में मंत्री बनीं हैं। बेबी देवी ने कैबिनेट में 11 वें मंत्री के तौर में शपथ ग्रहण किया। राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बेबी देवी को पद की शपथ दिलाई। बेबी देवी झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो की पत्नी हैं। जेएमएम नेता जगन्नाथ महतो डूमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। बीते 6 अप्रैल को उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें