ब्रेकिंग
बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन

मणिपुर में JDU विधायकों को तोड़े जाने पर बोले नीतीश..BJP के इस रवैय्ये से कोई फर्क नहीं पड़ता

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को मणिपुर में बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है। मणिपुर में जेडीयू के 5 विधायक सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गये। मणिपुर में 5 विधायक

मणिपुर में JDU विधायकों को तोड़े जाने पर बोले नीतीश..BJP के इस रवैय्ये से कोई फर्क नहीं पड़ता
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को मणिपुर में बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है। मणिपुर में जेडीयू के 5 विधायक सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गये। मणिपुर में 5 विधायक तोड़े जाने पर सीएम नीतीश ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी पार्टी के जीतने वाले लोगों को किस तरह बीजेपी अपने पास ले रही हैं। जब तक हम एनडीए में साथ थे तब हमने किसी को तोड़ने का काम नहीं किया। बीजेपी के इस रवैय्ये और नए ढंग से काम करने के तरीकों से कोई फर्क नहीं पड़ता।


सीएम नीतीश ने कहा कि अन्य पार्टियों से अपनी ओर लाना क्या यह कोई संवैधानिक काम है। विपक्ष के लोग जब एकजुट होंगे तब 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता का निर्णय अच्छा आएगा। क्षेत्रीय पार्टी को समाप्त करने की बात बीजेपी करती है हम पूछते हैं कि  कैसे कोई क्षेत्रीय पार्टी को समाप्त कर सकता है। अगले दो दिन बाद नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता के लिए दिल्ली जाएंगे।


गौरतलब है कि मणिपुर में जेडीयू के 5 विधायक सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गये। बीजेपी में शामिल होने वाले जेडीयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं। जेडीयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें से छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें से अब 5 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अब जेडीयू में एक विधायक बचे हैं।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें