ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Maharashtra Election: अमित शाह के हेलिकॉप्टर की चेकिंग, EC की टीम ने बैग खोलकर देखा; गृहमंत्री बोले- BJP को निष्पक्ष चुनाव में विश्वास

DESK: महाराष्ट्र के हिंगोली में चुनाव आयोग की टीम ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर की जांच की। आयोग की टीम ने हेलिकॉप्टर में रखे बैग को खोलकर चेक करने के साथ ही अन्य

Maharashtra Election: अमित शाह के हेलिकॉप्टर की चेकिंग, EC की टीम ने बैग खोलकर देखा; गृहमंत्री बोले- BJP को निष्पक्ष चुनाव में विश्वास
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: महाराष्ट्र के हिंगोली में चुनाव आयोग की टीम ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर की जांच की। आयोग की टीम ने हेलिकॉप्टर में रखे बैग को खोलकर चेक करने के साथ ही अन्य सामानों की भी सघन जांच की। जांच के दौरान इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।


अमित शाह ने जांच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया और लिखा कि, “आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलिकॉप्टर की जाँच की गई”।


उन्होंने आगे लिखा, “भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है। एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए”।


बता दे कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन पूरी तरह से सख्त है। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग लगातार एक्शन में है। चुनाव के बीच अबतक 9 बजडे नेताओं के हेलिकॉप्टर की जांच की जा चुकी है।


बीते 14 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और उद्धव ठाकरे के सामानों की जांच की गई थी। इसके अलावा अन्य नेताओं के हेलिकॉप्टर की जांच की जा चुकी है और अब गृहमंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर की जांच आयोग की टीम ने की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें