ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

बिहार में मंत्री के बॉडीगार्ड के थप्पड़ का विरोध करने की सजा मिली: दो गिरफ्तार हुए, 25 को तलाश रही है पुलिस

MADHUBANI: रविवार को मधुबनी के फुलपरास से खबर आयी थी कि बिहार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी के बॉडीगार्ड ने एक बस ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद आक्रोशित बस चालक और स्थान

बिहार में मंत्री के बॉडीगार्ड के थप्पड़ का विरोध करने की सजा मिली: दो गिरफ्तार हुए, 25 को तलाश रही है पुलिस
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHUBANI: रविवार को मधुबनी के फुलपरास से खबर आयी थी कि बिहार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी के बॉडीगार्ड ने एक बस ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद आक्रोशित बस चालक और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इसके कारण मंत्री का काफिला 20 मिनट तक जाम में फंसा रहा. आज मंत्री का काफिला रोकने की सजा दे दी गयी. मंत्री ने अपने खिलाफ बड़ी साजिश का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दिया. पुलिस ने तुरंत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 23 अन्य की तलाश की जा रही है.


बता दें कि रविवार को ये वाकया मधुबनी के फुलपरास बाजार के लोहिया चौक के पास हुआ था. मंत्री शीला कुमारी के काफिले को एक बस ने आगे निकलने का रास्ता नहीं दिया तो बॉडीगार्ड ने बस चालक को पीट दिया था. इसके बाद बस ड्राइवर और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया था. स्थानीय पुलिस ने वहां पहुंच कर लोगों को समझा कर सड़क जाम हटवाया था.


मंत्री ने कहा-मेरे खिलाफ बड़ी साजिश थी

मधुबनी के फुलपरास थाने में परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल के काफिले को साइड नहीं देने और हंगामा कर 20 मिनट तक जाम में फंसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें 10 नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया गया है. पुलिस ने तत्काल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. फुलपरास थाने में साजिश रचने से लेकर सरकारी काम में बाधा डालने समेत गंभीर आरोप  में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने इस मामले में फुलपरास के रंजन यादव और हनुमाननगर निवासी शत्रुघ्न कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. 


थाने में मंत्री के आप्त सचिव नूर हसन आजाद ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमे कहा गया है कि परिवहन मंत्री शीला कुमारी बारह बजकर पांच मिनट में अपने घर से पांच गाड़ियों के काफिले के साथ जा रही थी. रास्ते में बारह बजकर पंद्रह मिनट में लोहिया चौक पर शिवलोक और समीर ट्रेवल्स नामक बस ने रास्ता जाम कर रखा था. मंत्री के एस्कॉर्ट में शामिल पुलि जवानों ने जाकर डांटा तो उन्होंने काफिले को जाने दिया. मंत्री शीला कुमारी की गाड़ी और एक एस्कॉर्ट वाहन आगे बढ़ा ही था कि फिर से रोड जाम कर दिया गया जिससे मंत्री का सुरक्षा चक्र टूट गया. 


वैसे कल पथराव और मारपीट की बात सामने नहीं आयी थी. अब कहा गया है कि असमाजिक तत्वों ने मंत्री के काफिले पर पथराव किया और सुरक्षाकर्मियों और जेडीयू के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किया. हमला करने वालों ने एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. मंत्री के आप्त सचिव ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि साजिश के तहत मंत्री के काफिले को रोका गया. हमलावर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. 


मंत्री शीला कुमारी की ओर से दर्ज करायी गयी एफआईआर में प्राथमिकी में शंकर यादव, रामकृष्ण यादव, अरुण यादव, अरविंद यादव, दीपक यादव, रंजन यादव, रंजीत यादव, जयवीर झा, शत्रुघ्न कुमार यादव के साथ साथ शिवलोक ट्रेवल्स के मालिक दीपक सिंह और अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें