ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

LJP से बाहर किये गए केशव सिंह का नया दांव, अमर आज़ाद के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

PATNA : 4 दिन पहले तक लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ी टूट का दावा करने वाले केशव सिंह अब पार्टी से निष्कासित है. लेकिन चिराग पासवान और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ नया दांव आजमाने से केशव बाज न

LJP से बाहर किये गए केशव सिंह का नया दांव, अमर आज़ाद के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : 4 दिन पहले तक  लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ी टूट का दावा करने वाले केशव सिंह अब पार्टी से निष्कासित है. लेकिन चिराग पासवान और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ नया दांव आजमाने से केशव बाज नहीं आ रहे हैं.  अब केशव सिंह ने एलजेपी के कैंडिडेट रह चुके अमर आजाद के खिलाफ आई आर दर्ज कराई है.

दरअसल विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक के बाद केशव सिंह ने बगावती तेवर अपनाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे, बाद में उन्होंने यह भी कहा कि चिराग पासवान भले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं लेकिन एलजेपी में एक बड़ी टूट होने वाली है. जिसमें पार्टी के कई सांसद भी शामिल होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद एलजेपी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. लेकिन अब केशव सिंह ने वहां से विधानसभा चुनाव लड़ चुके एलजेपी कैंडिडेट अमर आजाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है. केशव सिंह ने कहा है कि अमर आजाद ने उन्हें फोन किया और धमकी दी है. अमर आजाद पर भीम आर्मी और नक्सलियों से जुड़े होने का आरोप केशव सिंह ने लगाया है.

केशव सिंह की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद फर्स्ट बिहार ने अमर आजाद से बात की है. अमर आजाद ने कहा है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं. पार्टी से जुड़े होने के कारण उन्होंने केशव सिंह से बातचीत जरूर की लेकिन धमकी देने का आरोप बेबुनियाद है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें