ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

LJP ऑफिस की बजाय सूरजभान सिंह के घर पर होगी पारस खेमे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, दलित सेना के जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी पर पशुपति कुमार पारस अपनी पकड़ ढीली नहीं होने देना चाहते. पारस खेमे क

LJP ऑफिस की बजाय सूरजभान सिंह के घर पर होगी पारस खेमे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, दलित सेना के जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी पर पशुपति कुमार पारस अपनी पकड़ ढीली नहीं होने देना चाहते. पारस खेमे की तरफ से कल यानी गुरुवार को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक को बुलाने का फैसला मंगलवार को ही ले लिया गया था. लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है. एलजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के आवास पर यह बैठक आयोजित की जाएगी. एलजेपी के प्रदेश कार्यालय मैं इस बैठक को नहीं बुलाया गया है. सूरजभान सिंह के आदेश से ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का फैसला किया गया. पारस खेमे ने उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. 


सूरजभान सिंह के ऊपर यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराए. पांच सांसदों ने जिस तरह चिराग पासवान के खिलाफ बगावत की. उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें मंगलवार की शाम पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इसके बावजूद पारस खेमे ने अलग से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बुला रहा है.


इस बैठक में एलजेपी के तमाम जिला अध्यक्षों के अलावे दलित सेना के जिला अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है. सभी प्रत्याशियों को भी बैठक में आने का आमंत्रण दिया गया है. हालांकि अध्यक्ष का चुनाव केवल राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कर सकते हैं. इसके बावजूद पारस ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मौके पर अपना समर्थन दिखाने के लिए दलित सेना के लोगों को भी बुलाया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें