ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

जिलाध्यक्षों का नाम तय करने के लिए LJP ने बनाई कमिटी, 15 सदस्यीय कमिटी की सिफारिश पर चिराग चुनेंगे जिलों का अध्यक्ष

PATNA : विधानसभा चुनाव के बाद लोक जनशक्ति पार्टी ने अपनी प्रदेश इकाई को भंग कर दिया था. जिला अध्यक्षों को भी पद मुक्त कर दिया गया था. लेकिन अब नए सिरे से जिला अध्यक्ष नियुक्त करने

जिलाध्यक्षों का नाम तय करने के लिए LJP ने बनाई कमिटी, 15 सदस्यीय कमिटी की सिफारिश पर चिराग चुनेंगे जिलों का अध्यक्ष
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानसभा चुनाव के बाद लोक जनशक्ति पार्टी ने अपनी प्रदेश इकाई को भंग कर दिया था. जिला अध्यक्षों को भी पद मुक्त कर दिया गया था. लेकिन अब नए सिरे से जिला अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. लोक जनशक्ति पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने जिलाध्यक्षों के चयन के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी हर जिले से 2 नाम जिला अध्यक्ष के लिए भेजेगी. जिस में से किसी एक नाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चिराग पासवान मुहर लगाएंगे.

कमेटी में शामिल सभी सदस्यों को पूर्व प्रमंडल प्रभारी, पूर्व जिला प्रभारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला प्रधान महासचिव और विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के साथ चर्चा कर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए हर जिले से 2 नाम केंद्रीय कार्यालय को भेजना होगा. 30 जनवरी तक यह कमेटी अपनी तरफ से नामों की लिस्ट भेज देगी. फरवरी महीने में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इस पर अंतिम फैसला लेंगे.

जिला अध्यक्षों का नाम शॉर्ट लिस्ट करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज्य की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी में सूरज भान सिंह, राजू तिवारी, डॉ शाहनवाज, अहमद कैफी, अनिल चौधरी, राजकुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, हुलास पांडेय, रेणु कुशवाहा, भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ. उषा विद्यार्थी, शंकर झा, कुमार सुमन, संजय पासवान और अशरफ अंसारी शामिल हैं.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें