ब्रेकिंग
पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

लालू यादव ने नीतीश और सुशील मोदी को बताया पलटू-सलटू, कार्टून बना कर फोड़ा ट्वीट बम

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर ट्वीट बम फोड़ा है। उन्होनें एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को पलटू और सलटू की संज्

लालू यादव ने नीतीश और सुशील मोदी को बताया पलटू-सलटू, कार्टून बना कर फोड़ा ट्वीट बम
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर ट्वीट बम फोड़ा है। उन्होनें एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को पलटू और सलटू की संज्ञा से नवाजते हुए हमला बोला है।


लालू यादव ने अनोखे अंदाज में नीतीश और सुशील मोदी का कार्टून फोटो ट्वीट कर लिखा है कि पलटू-सलटू के गले में अब 15 बरसों का ढ़ोल पड़ा है। ज़रा ज़ोर-ज़ोर से पीटो..और अपनी उपलब्धियां गिनाओ।पलायन,बेरोज़गारी,बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और क़ानून व्यवस्था ,मुज़फ़्फ़रपुर कांड, सृजन सहित 55 घोटाले,चमकी बुखार,बाढ़-जल जमाव और जनादेश डकैती जैसी इनकी अनेक विस्मयजनक उपलब्धियां है।


लालू यादव ने बिहार की 15 साल की एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी बिहार में पिछले 15 साल से शासन कर रहे हैं अब जाकर बिहार की जनता के बीच जाकर वे अपनी उपलब्धियां गिनवाएं। फिर लालू यादव ने कहा कि उनके पास 15 साल की उपलब्धियों की लंबी लिस्ट है। बिहार में उनके शासनकाल में पलायन बेरोज़गारी,बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और क़ानून व्यवस्था ,मुज़फ़्फ़रपुर कांड, सृजन सहित 55 घोटाले,चमकी बुखार,बाढ़-जल जमाव और जनादेश डकैती जैसी अनेक उपलब्धियां मौजूद हैं।


इससे पहले राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐ सुशील जी! तूऽहे काहे न ई नौटंकी कर ले तऽआ रऽअ? कम से कम ई नौटंकी से ग़रीब के पेट भऽरऽता। 15 बरस से बकर-बकर औरी लूट-खसोट के अलावा का कईले बाऽडऽअ राजस्थानी मेवालाल? ओहि लूटऽअऽल धनऽवा से काहे न लंगर चला दे तऽरऽअ?बरसात आवता,अबरी आरएसएस वाला हाफ़पैंट पहिन बिहार से भागऽऐ ला तैयार रऽह।


बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर तगड़ा पलटवार किया। लालू रसोई के नाम पर आरजेडी को घेरने वाले सुशील मोदी पर भोजपुरिया अंदाज में बरसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि ये नौटंकी बंद कर दीजिए। कम से कम आरजेडी के लालू रसोई से गरीबों का पेट तो भर रहा है, लेकिन आपको ये सब नौटंकी लग रहा है। उन्होनें कहा कि 15 साल तो केवल बक-बक और लूट खसोट कर खाया वहीं पैसे से लंगर क्यों नहीं चला दिया। अब समय आ गया है बरसात आने वाला है, आरएसएस वाला हाफ पैंट पहन कर इस बार बिहार से भागने को तैयार हो जाइए।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें