ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

पापा की रिहाई के लिए मैदान में उतरी बेटी, राष्ट्रपति के नाम लिखा पत्र

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत गुरुवार की शाम अचनाक बिगड़ गई. उनकी स्वास्थ्य में हो रही गिरावट को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाजे के लिए

पापा की रिहाई के लिए मैदान में उतरी बेटी, राष्ट्रपति के नाम लिखा पत्र
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत गुरुवार की शाम अचनाक बिगड़  गई.  उनकी स्वास्थ्य में हो रही गिरावट को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाजे के लिए शनिवार दिल्ली एम्स भेज दिया गया है. 

जिसके बाद से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की  रिहाई की मांग उठने लगी है. सोमवार को लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने अपने पिता की रिहाई के लिए देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक आजादी पत्र लिखा है. इसके साथ ही रोहिणी ने ट्वीट कर बिहार के लोगों से अपिल की है कि आज सोमवार को तीन बजे राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे और अपने नेता की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को आजादी पत्र की मुहिम से जुड़ कर अपने नेता की आजादी के लिए अपील करें. 

रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर लिखा कि  'देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक पत्र “आज़ादी पत्र” ग़रीबों के भगवान आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के लिए....          इस मुहिम से जुड़े और अपने नेता के आज़ादी के लिए अपील करे.....        जिसने हमें ताक़त दिया आज वक्त उनके ताक़त बनने का... हम और आप बड़े साहब की ताक़त है.....'. 

बता दें कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उनकी रिहाई की मांग की जा रही है. शनिवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर रीलिज लालू यादव का हैशटैग चलाया. तेज प्रताप का ये ट्वीट करना था कि एक के बाद एक समर्थक लालू यादव की रिहाई की मांग करने लगे.  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें