ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

मुलाकात की मुसीबतः लालू से मिलने पहुंची आरजेडी विधायक 14 दिनों के लिए रांची में क्वेरेंटाइन

RANCHI: विधानसभा चुनाव के टिकट की आस लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दरबार में हाजिरी लगाने वालों को अब रांची के सफर पर निकलने से पहले एक बार सोंचना होगा क्योंकि बिना इ

मुलाकात की मुसीबतः लालू से मिलने पहुंची आरजेडी विधायक 14 दिनों के लिए रांची में क्वेरेंटाइन
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: विधानसभा चुनाव के टिकट की आस लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दरबार में हाजिरी लगाने वालों को अब रांची के सफर पर निकलने से पहले एक बार सोंचना होगा क्योंकि बिना इजाजत झारखंड में कदम रखते हीं उनको भारी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। बिहार के बाराचट्टी से आरजेडी विधायिका समता देवी ऐसी हीं मुश्किल में पड़ गयी हैं। 

दरअसल समता देवी अपने समर्थकों के साथ रांची में रिम्स निदेशक के बंगले के बाहर पहुंची थी कोशिश थी कि लालू से मुलाकात हो जाए लेकिन जब जिला प्रशासन को इसकी भनक लगी तो उन्हें और उनके समर्थकों को 14 दिनों के लिए क्वेरेंटाइन कर दिया गया है। दरअसल झारखंड में कोविड प्रोटोकाॅल के तहत दूसरे राज्य से आने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए क्वेरेंटाइन होना होगा।

 समता देवी पर भी कोविड प्रोटोकाॅल के तहत हीं कार्रवाई की गयी है। एडीएम लाॅ एण्ड आॅडर अखिलेश सिन्हा ने उनपर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि बिहार से आरजेडी की विधायिका समता देवी लालू से मिलने पहुंची हैं। सूचना मिलने पर हम पहुंचे और उनसे पूछा कि क्या आपने इसकी इजाजत ली थी तो उन्होंने बताया कि नहीं तब कोविड प्रोटोकाॅल के तहत उन्हें क्वेरेंटाइन में हटिया गेस्ट हाउस भेजा गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें