ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: बदलेंगे मुख्यमंत्री, बदलेंगे सरकार.. लालू प्रसाद ने समझाया डबल इंजन गवर्मेंट का मतलब

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव ने डबल इंजन सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की सरकार और मुख्यमंत्री दोनों को इस बार बदलना होगा।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट व्यवस्था को इस बार बदलना होगा, मुख्यमंत्री और सरकार दोनों बदलेंगे।


लालू ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने बिहार के अधिकारियों के पास मिली असामान्य संपत्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के आरडीडीई और बेतिया के डीईओ के यहां छापेमारी में करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। हाल ही में ग्रामीण कार्य विभाग के एक इंजीनियर के पास भी लाखों रुपये नकद मिले थे, जबकि उसने करोड़ों रुपये जला दिए थे। बिहार जैसे गरीब राज्य में अधिकारियों के पास इतनी अकूत संपत्ति होना चौंकाने वाला है।


लालू यादव ने कहा कि बिहार में सरकार और अधिकारियों के बीच साठगांठ के कारण ही यह भ्रष्टाचार हो रहा है। जारी वीडियो में उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार 71 हजार करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दे रही है, जिससे साफ होता है कि जदयू-भाजपा गठबंधन ने इस राशि का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार का पूरक बन गई है और बिहार बेहाल है। लालू ने कहा कि बिहार को इस भ्रष्टाचार की चंगुल से बाहर निकालना होगा तभी वहां सुधार संभव होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें