ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

लालू प्रसाद नीतीश को लगाएंगे गर्दनिया पासपोर्ट! गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री को बताए बचने के दो रास्ते

PATNA: बिहार की सियासत में महागठबंधन की सरकार के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सरकार को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में राष्ट्

लालू प्रसाद नीतीश को लगाएंगे गर्दनिया पासपोर्ट! गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री को बताए बचने के दो रास्ते
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार की सियासत में महागठबंधन की सरकार के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सरकार को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है। इसी बीच बीजेपी ने कहा है कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद के चक्रव्यूह में फंस गए हैं और उनके सामने अब दो ही रास्ते हैं।


केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि राज्य में जो ताजा सियासी हालात बने हैं, उन हालातों में अब नीतीश कुमार के पास दो ही रास्ते हैं। एक या तो वे तेजस्वी के सीएम बना दें या फिर जेडीयू का आरजेडी में विलय करा दें। अगर इन दोनों ही रास्तों में से मुख्यमंत्री ने एक भी रास्ता नहीं चुना तो लालू प्रसाद सरकार से नीतीश कुमार को गर्दनिया पासपोर्ट लगा देंगे। नीतीश कुमार का राजनीतिक भविष्य क्या होगा, यह फिलहाल नहीं कहा जा सकता है लेकिन उनका जाना तय है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री पद पर ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाले हैं। नीतीश कुमार से कुर्सी छिनने में ज्यादा वक्त नहीं है। इसमें एक महिना लग सकता है, दस दिन लगें, एक सप्ताह लगे या पांच दिन में उनकी कुर्सी चली जाए कहा नहीं जा सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार को आने वाले दिनों में आरजेडी का मुख्यमंत्री मिलेगा। नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं और अब वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, इसके लिए लालू प्रसाद ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें