ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

जीतन राम मांझी ने लालू को दी जन्मदिन की बधाई, छोटे भाई नीतीश क्या करेंगे?

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 74 वें जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बधाई दी है। जीतन राम मांझी इसके पहले

जीतन राम मांझी ने लालू को दी जन्मदिन की बधाई, छोटे भाई नीतीश क्या करेंगे?
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 74 वें जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बधाई दी है। जीतन राम मांझी इसके पहले लालू और राबड़ी को उनकी शादी की सालगिरह पर भी बधाई दे चुके हैं। मांझी ने थोड़ी देर पहले ट्विटर के जरिए लालू यादव को बधाई संदेश दिया है लेकिन सबकी नजरें बिहार की सियासत में लालू यादव के छोटे भाई के तौर पर जाने जाने वाले नीतीश कुमार पर टिकी हुई हैं। 


जीतन राम मांझी ने लालू यादव को बधाई देते हुए लिखा है.. लालू यादव जी को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हो, सदैव मुस्कुराते रहें.. ईश्वर से यही कामना है। एनडीए में जारी मौजूदा खींचतान और बीजेपी पर मांझी के कड़े रुख को देखते हुए लालू यादव को दिया गया यह बधाई संदेश बेहद महत्वपूर्ण माना जा सकता है। राजनीतिक जानकार यह मानते हैं कि मांझी अपने किसी भी फैसले से सभी को चौंका सकते हैं। जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह ऐसे मौकों पर मांझी व्यक्तिगत रिश्ता निभाना नहीं भूलते और यही वजह है कि उन्होंने पहले लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को उनकी शादी की सालगिरह पर भी बधाई दी थी और अब लालू के जन्मदिन पर भी। 


हालांकि नीतीश कुमार का सियासी अंदाज़ जीतन राम मांझी से बेहद अलग है। एक तरफ माझी जहां दूरी के बावजूद निजी रिश्तो को निभाते हैं वहीं दूसरी तरफ नीतीश सियासी नफा नुकसान से ही इन बातों को भी देखते हैं। माझी ने भले ही लालू यादव को जन्मदिन पर बधाई दे दिया हो लेकिन क्या नीतीश कुमार भी आरजेडी सुप्रीमो को जन्मदिन की शुभकामना देंगे? इस सवाल का इंतजार सबको है। हालांकि अब तक नीतीश कुमार लालू यादव को महागठबंधन टूटने के बाद कोई बधाई संदेश देने से बचते रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें