ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसानालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

लालू के ट्वीट पर गरमायी बिहार की सियासत, ललन सिंह बोले- पहले बताए 3 साल से होटवार जेल में क्यों हैं बंद

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू य़ादव के ट्वीट पर बिहार की सियासत गरमा गयी है। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने लालू यादव पर तीखा पलटवार किया है। उन्होनें कहा कि जिस व्यक्ति ने लोक लाज शर्

लालू के ट्वीट पर गरमायी बिहार की सियासत, ललन सिंह बोले- पहले बताए 3 साल से होटवार जेल में क्यों हैं बंद
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू य़ादव के ट्वीट पर बिहार की सियासत गरमा गयी है। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने लालू यादव पर तीखा पलटवार किया है। उन्होनें कहा कि जिस व्यक्ति ने लोक लाज शर्म हया ताखा पर रख दिया हो उसकी बातों पर क्या ध्यान देना। लालू यादव ट्वीट कर ये बताए कि होटवार जेल में 3 साल से क्यों बंद हैं। लालू यादव स्वतंत्रता आंदोलन में जेल गए हैं क्या ? गरीब लोगो का चारा जो जानवर को खिलाया जाता है उसकी चोरी में जेल गए हैं लालू । 


सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संकट में पिछले 83 दिन लगातार बैठ कर लगातार काम कर रहे है। उन्हें घूमने की क्या जरूरत। बिहार में रह रहे लोगो के साथ साथ जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनकी देख भाल की जा रही है। उनके इलाज की व्यवस्था की गई ।लोगों को कहां रखना कैसे स्वस्थ्य रखना है इन सब चीजों का सीएम नीतीश ने खुद ख्याल रखा है। कोरोना संकट में सीएम नीतीश ने जो बिहार में किया शायद किसी प्रदेश ऐसा काम नही हुआ है।


ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बाहर क्यों घूमेंगे। लालू यादव अपने कार्यकाल में घूमते थे माल बनाने के लिए , टिकट के बदले सम्पत्ति लिखवाने और नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के लिए घूमते थे । उन्होनें कहा कि चुनाव में पता चल जाएगा कि काम हेड लाइन के लिए हो रहा है या जमीनी स्तर पर किया जा रहा है। 


ललन सिंह यहीं नहीं रुके उन्होनें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी घेरा। उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव जैसा दुनिया मे कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। नाबालिग रहते हजारो करोड़ सम्पत्ति के मालिक बन गए।  माता पिता और पुत्र ने मिल कर बिहार को खोखला कर दिया। उन्होनें कहा कि अभी थाली बजाइये और चुनाव के बाद तो छाती पीटना पड़ेगा।



बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने खाटी अंदाज में पहेली बुझाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है।लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि देश के किस प्रदेश का डरपोक मुख्यमंत्री 83 दिनों से घर के बाहर नहीं निकला है। लालू ने कहा है कि कोरोना भले ही ना भागा हो लेकिन मुख्यमंत्री जनता को मझधार में छोड़ कर भाग गए हैं। आरजेडी  सुप्रीमो ने नीतीश कुमार को रणछोड़ बताते हुए तंज कसा है।


गौरतलब है कि लालू यादव कोरोना संकट के इस काल में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। ट्वीट के माध्यम से लालू प्रसाद यादव लगातार हमला बोल रहे हैं। वहीं प्रवासी मजदूरों को भी लेकर लालू यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला था। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें