ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

चुनाव से पहले सीटों की टेंशन ने बढ़ायी कांग्रेस की बेचैनी, लालू दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे अखिलेश सिंह

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीटों की खींचतान में उलझे महागठबंधन के सहयोगी दलों में सीट बंटवारे को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस बार ज्यादा सीटों की उम्मीद पाले कांग्रेस की

चुनाव से पहले सीटों की टेंशन ने बढ़ायी कांग्रेस की बेचैनी, लालू दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे अखिलेश सिंह
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीटों की खींचतान में उलझे महागठबंधन के सहयोगी दलों में सीट बंटवारे को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस बार ज्यादा सीटों की उम्मीद पाले कांग्रेस की बेचैनी ज्यादी बढ़ी हुई है। कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह आज लालू दरबार में हाजिरी लगाने रांची पहुंच गये हैं। माना जा रहा है कि  लालू से सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हो सकती है। 


अखिलेश सिंह कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष भी हैं इसलिए अखिलेश और लालू के बीच की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। हांलाकि अभी अखिलेश सिंह की मुलाकात लालू से नहीं हो पायी है। बहरहाल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू दरबार में हाजिरी लगनी शुरू हो गयी है। लोकसभा चुनाव हो, झारखंड विधानसभा चुनाव हो लालू बहुत कुछ तय करते रहे हैं। अब विधानसभा चुनाव से पहले यह तय माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी और महागठबंधन से जुड़े सारे अहम फैसले लालू हीं लेंगे।


 सीट बंटवारे में देरी से बैचैन रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी कहा था कि उनकी बात लालू यादव से हो गयी है जाहिर है चाहे कांग्रेस हो, रालोसपा हो सबकी उम्मीदें अब लालू पर टिकी है। हांलाकि अखिलेश सिंह अगर लालू से मुलाकात की चाहत लेकर रांची पहुंचे है तो यह कयास भी लगाये जा रहे हैं कि अखिलेश सिंह अपने बेटे आकाश सिंह को सेट करना चाहते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आकाश सिंह रालोसपा के टिकट पर मोतिहारी सीट से चुनाव लड़े थे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें