ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

लालू भ्रष्टाचारी थे तो नीतीश क्यों आए गठबंधन करने, BJP निष्कलंक थी तो क्यों छोड़ा : तेजस्वी

PATNA :बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनके लिए सबकुछ कुर्सी ही है। कुर्सी पाने के लिए वे नीति, सिद्धांत, नियम,

लालू भ्रष्टाचारी थे तो नीतीश क्यों आए गठबंधन करने, BJP निष्कलंक थी तो क्यों छोड़ा : तेजस्वी
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनके लिए सबकुछ कुर्सी ही है। कुर्सी पाने के लिए वे नीति, सिद्धांत, नियम, नीयत और विचार सबकुछ भूल सकते हैं।


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अगर आदरणीय लालू प्रसाद जी भ्रष्टाचारी थे तो 2015 में आदरणीय नीतीश जी क्यों गिड़गिड़ा कर गठबंधन करने आए थे? अगर BJP निष्कलंक थी तो उसे 2013 में आपने बेइज्जत कर क्यों छोड़ा और फिर 2017 में क्यों पकड़ा? आपका कुछ नीति, सिद्धांत, नियम, नियत और विचार है कि नहीं या सबकुछ कुर्सी ही है?


तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि 2015 में उनके बताना चाहिए था कि वे लालू प्रसाद यादव के साथ क्यों थे? या फिर भाजपा का साथ क्यों छोड़ा था। तेजस्वी यादव ने कहा कि इन सब विषयों पर नीतीश कुमार क्यों मौन साध जाते हैं ?


इधर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को गाली देने का आरोप लगने के बाद बिहार की सियासत गरमा गयी है। तेजस्वी यादव ने अशोक चौधरी के बयान वाला एडिटेड वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार अपने मंत्रियों से लालू यादव को गाली दिलवा रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार के पास अशोक चौधरी के बयान वाला ऑरिजिनल वीडियो है। हमारे संवाददाता वहां मौजूद थे। इस वीडियो में कहीं भी अशोक चौधरी ने गाली का इस्तेमाल नहीं किया है। लेकिन शिवचंद्र राम ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एडिट के साथ गाली को लिखकर भी बताया गया है।


बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले जिस तरह की राजनीति हो रही है। उसमें अब एक दूसरे को भेजने के लिए हकीकत से दूर वाली सियासत भी खूब हो रही है। पहले जेडीयू की तरफ से मंत्री नीरज कुमार ने लालू यादव के तीसरे बेटे वाले प्रकरण पर बयान देकर भूचाल पैदा किया तो अब तेजस्वी यादव अशोक चौधरी के एडिटेड वीडियो के सहारे लालू यादव को गाली देने का आरोप लगा रहे हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें