ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

लालू को जमानत मिलने से गदगद हैं चिराग और सहनी, बोले.. कोर्ट के फैसले का है स्वागत

PATNA : चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी केस में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से जमानत मिली है। लालू यादव को जमानत मिलने के बाद से ही लगातार प्रतिक

लालू को जमानत मिलने से गदगद हैं चिराग और सहनी, बोले.. कोर्ट के फैसले का है स्वागत
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 PATNA : चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी केस में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से जमानत मिली है। लालू यादव को जमानत मिलने के बाद से ही लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने लालू को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की है। चिराग पासवान ने कहा है कि हम सभी लालू यादव की सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं।


चिराग ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में हम सभी एक साथ मिलकर रहेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि चारा घोटाला मामले में जिस तरह लंबी सुनवाई चली जिस तरह अलग-अलग फैसले आए लेकिन इस सबके बावजूद मौजूदा दौर में लालू यादव की बढ़ी हुई उम्र और खराब सेहत बेहद चिंता की बात है। लालू यादव को जमानत मिली है तो यह न्यायपालिका का काम है और हमें इस बात की खुशी है कि आरजेडी सुप्रीमो अपने परिवार के बीच लौटेंगे।


उधर वीआईपी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि लालू यादव को जमानत मिलना बेहद खुशी की बात है मुकेश सहनी ने कहा है कि सच परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। आरजेडी सुप्रीमो का वापस आना ना केवल उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए खुशी की बात है बल्कि इससे सामाजिक न्याय की लड़ाई और ज्यादा मजबूत होगी। मुकेश सहनी ने भी कहा है कि वे आज शाम राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। इतना ही नहीं वीआईपी के नेता ने कहा है कि लालू यादव के बाहर आने से उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें